Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारतीय सेना ने वालोंग दिवस के 63वें समापन समारोह में बलिदानियों के पराक्रम को किया नमन

वालोंग दिवस के 63वें समापन समारोह का आयोजन 15 और 16 नवंबर को वालोंग में किया गया।

17 Nov 2025

भारतीय सेना ने वालोंग दिवस के 63वें समापन समारोह में बलिदानियों के पराक्रम को किया नमन

वालोंग दिवस के 63वें समापन समारोह का आयोजन 15 और 16 नवंबर को वालोंग में किया गया। इस अवसर पर 1962 के युद्ध के ऐतिहासिक वालोंग युद्ध में लड़े भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में पूर्वी सेना के सेनापति लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी, क्वार्टर मास्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन, स्पीयर कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मेन सहित 1962 के युद्ध के दिग्गज सैनिक और उनके परिजन उपस्थित रहे।

15 नवंबर को वालोंग दिवस पूर्व संध्या कार्यक्रम में लाइट एंड साउंड शो, ड्रोन डिस्प्ले, सैंड आर्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान के साथ उन वीर सैनिकों की गाथा को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया जिन्होंने 1962 में अद्वितीय साहस दिखाया।

अगले दिन लोंग वार मेमोरियल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद वालोंग युद्ध के नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। स्थानीय कलाकारों और भारतीय सेना द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में पारंपरिक गरिमा जोड़ी। कार्यक्रम के दौरान युद्ध दिग्गजों तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वालों को सम्मानित भी किया गया। समापन समारोह भारतीय सेना के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और निष्ठा को समर्पित रहा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


63वें समापन समारोह में बलिदानियों के पराक्रम को किया नमन
वालोंग दिवस के 63वें समापन समारोह का आयोजन 15 और 16 नवंबर को वालोंग में किया गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News